उत्तर भारत में ठंड का कहर, दिल्ली-NCR में तेजी से गिर रहा तापमान
दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के मौसम में तापमान में काफी गिरावट देखी जा रही है। पूरे उत्तर भारत का मौसम बदल रहा है और जल्द ही कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री अधिक है। अब आगे बताते हैं, देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने दिल्ली में 28 और 29 नवंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है। ऐसे में लोगों को सड़क पर गाड़ी चलाते समय काफी ध्यान रखना होगा।
यूपी में पड़ेगा कोहरा
उत्तर प्रदेश की अगर बात करें तो वहां अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य में सुबह और शाम कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही, तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अफगानिस्तान की ओर से आ रहे एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश में बदलाव देखने को मिलेंगे। इस विक्षोभ के कारण राज्य में हवा का रुख बदल जाएगा। हवा के रुख बदलने से तापमान में गिरावट होगी और कोहरा छाएगा।
जानें बिहार के मौसम का मिजाज
बिहार में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। हालांकि, अभी तक कड़ाके की सर्दी का अनुभव नहीं हुआ है। सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होना आम बात हो गई है। दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिलती है। ठंड के साथ-साथ कई जिलों में सुबह के समय कोहरा भी छा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है।
दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 26-30 नवंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब-हरियाणा में भी 27,28 और 29 नवंबर को लोगों को कोहरे का एहसास हो सकता है। वहीं तमिनलाडु, आंध्रप्रदेश, पुडुचेरी, केरल में 28 नवंबर को तेज बारिश की संभावना है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की