मुंबई हवाई अड्डे पर 52 करोड़ की कोकीन जब्त, एक गिरफ्तार
मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने एक व्यक्ति के पास से 52 करोड़ रूपये मूल्य की कोकीन जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति ने कबूल किया कि उसे नैरोबी के एक हैंडलर ने ड्रग्स की तस्करी के लिए 1500 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया था। बताया गया है कि नैरोबी से आए केन्याई नागरिक कैनेडी चेगे को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। कैनेडी चेगे के पास से 5194 ग्राम कोकीन जब्त की गई जिसका बाजार मूल्य 52 करोड़ रुपया है। कैनेडी चेगे ने कमर की बेल्ट आदि में छिपाकर पैकेट के जरिए कोकीन की तस्करी की थी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की