सीएम मोहन यादव सिंगोड़ी और हर्रई में जनसभा को करेंगे संबोधित
छिंदवाड़ा।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज छिंदवाड़ा के दौरे पर रहेंगे। वे जिले की अमरवाड़ा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार करेंगे। सीएम यादव विधानसभा क्षेत्र के सिंगोड़ी और हर्रई में जनसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह के लिए वोट मांगेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बताया मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 12 बजे सिंगोड़ी पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के उपरांत वे समाज के प्रबुद्धजनों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 2 बजे हर्रई पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ यादव समाज के प्रबुद्धजनों से भेंट करेंगे। प्रबुद्धजनों से भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के लिए रवाना होंगे।भाजपा सिंगोड़ी मंडल अंतर्गत ग्राम सिंगोड़ी के हाई स्कूल ग्राउंड और हर्रई मंडल के हर्रई नगर स्थित राज महल प्रांगण में डॉ. मोहन यादव की जनसभा आयोजित होगी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की