मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रम व्यापार मेले का किया भ्रमण
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के दशहरा मैदान में चल रहे उज्जैनी विक्रम व्यापार मेले का गुरुवार देर रात्रि भ्रमण कर अवलोकन किया। उन्होंने मेले में विभिन्न कंपनियों के चार पहिया, दो पहिया वाहनों सहित अन्य उत्पादों के स्टॉलों में घूम कर दुकानदारों से बातचीत भी की।
मुख्यमंत्री ने आत्माराम को दी स्कूटी की चाबी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यापार मेले में वाहन खरीदी के लिए आए आत्माराम मेघवाल को स्कूटी की चाबी सौंपी। आत्माराम ने बताया कि उज्जैन में इस प्रकार से भव्य मेले क्या आयोजन से सभी को प्रसन्नता हुई है। ऐसे आयोजनों से सभी को लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बेहतर व्यवस्थाओं के लिए आभार माना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मेले में स्टॉल संचालित कर रहे विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विक्रम व्यापार मेले की बेहतर व्यवस्थाओं और प्रबंधन के लिए आभार व्यक्त किया। विधायक अनिल जैन कालूहेडा, नगर निगम अध्यक्ष मुकेश टटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी इस दौरान उपस्थित रहें।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की