मप्र समेत 14 राज्यों में बारिश की संभावना
नई दिल्ली । मप्र समेत 14 राज्यों में मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई है। इसमें मप्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान और निकोबार द्वीप शामिल हैं।
मप्र में नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा समेत 36 जिलों में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं ओले का रेड अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में 13 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार में आज 9 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, अगले दो दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
एक तरफ जहां देश में बारिश के दौर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, कुछ इलाके ऐसे भी है जहां तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में हीटवेव की भविष्यवाणी की है। मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु के कुछ जिलों में तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की