बीएमएचआरसी में सीबीआई ने मारी रेड
भोपाल। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की टीम ने बुधवार को भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च पर रेड मारते हुए अस्पताल में पिछले साल हुई उपकरण खरीदी और मेंटेनेंस की फाइलों को खंगाला। कार्यवाही के चलते सीबीआई अधिकारियों के निर्देश पर हॉस्पिटल की प्रभारी डायरेक्टर डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने कार्रवाई पूरी होने तक 100 से ज्यादा कर्मचारियों को कैंपस में ही रोककर रखा। कई घंटों बाद रात 8 बजे सभी को घर जाने दिया गया। कार्यवाही को लेकर अस्पताल प्रबंधन की और से इसे रेड ना बताते हुए कहा गया कि सीबीआई अधिकारी सिर्फ दस्तावेज चेक करने और जानकारियां लेने आए थे। सूत्रों के अनुसार अफसरों की टीम ने अस्पताल में पिछले साल 2023 में हॉस्पिटल के इंजीनियरिंग सेल से संबंधित सामान खरीदी और मेंटेनेंस के काम हुए थे। इनमें गड़बड़ी की शिकायत सीबीआई से की गई थी। इसी से संबंधित दस्तावेजों को सीबीआई की टीम ने खंगालते हुए अस्पताल प्रबंधन के लोगों से भी पूछताछ की। वही हॉस्पिटल की जनसंपर्क अधिकारी कीर्ति चतुर्वेदी का कहना है कि बीएमएचआरसी में कई नर्सिंग कॉलेजों के स्टूडेंट्स इंटर्नशिप के लिए आते हैं। टीम ने इन्हीं संस्थानों से इंटर्नशिप के लिए आए स्टूडेंट्स के दस्तावेजों की जांच की है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की