भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी के मामले में अमरावती से लोकसभा सांसद और भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि भाजपा नेता के खिलाफ चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत मिली है। शिकायत बुधवार को दर्ज की गई थी।पुलिस ने बताया कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात चुनाव आयोग के एफएसटी कृष्ण मोहन ने नवनीत राणा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया है। आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।नवनीत राणा ने एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के 2013 के एक बयान पर जवाब देते हुए ये विवादित बयान दिया था। भाजपा नेता ने कहा था कि हिंदू-मुस्लिम अनुपात" को संतुलित करने के लिए उन्हें '15 मिनट' का समय लगेगा, लेकिन अगर पुलिस हटा दी जाए तो हमें 15 सेकंड लगेंगे।नवनीत राणा की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उन्होंने 15 सेकंड मांगे हैं, लेकिन उन्हें एक घंटे दे दीजिए हम नहीं डरते हैं। ओवैसी ने कहा कि हम देखना चाहते हैं कि उनमें कितनी इंसानियत बची है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की