समुद्र में कार्गो शिप में आग लगी
गोवा । दक्षिण-पश्चिम गोवा के समुद्र में मेस्र्क फ्रैंकफर्ट नाम के कार्गो शिप में शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। आग लगने के बाद जहाज बहकर कर्नाटक के पास कारवार पहुंच गया। यहां इंडियन कोस्ट गाड्र्स के तीन जहाज आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। शिप का एक क्रू मेंबर लापता है। इंडियन कोस्ट गाड्र्स ने आग को फैलने से तो रोकने में सफलता हासिल की है, लेकिन दक्षिण-पश्चिमी हवाएं, भारी लहरों और खराब मौसम के कारण आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत हो रही है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने बताया कि आग बुझाने में आ रही दिक्कतों से बचने के लिए शिप को रास्ता बदलने की सलाह दी गई है। जिसे शिप का क्रू फॉलो कर रहा है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की