निर्माणाधीन इमारत गिरी, दो की मौत 10 को मलबे से निकाला
कोलकाता। रविवार रात एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। गार्डन रीच इलाके के हजारी मोल्ला बागान में आधी रात के आसपास पांच मंजिला इमारत ढह गई। कम से कम 10 लोगों को मलबे में से निकाला गया। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि गार्डन रीच इलाके में हजारी मुल्ला बागान में स्थित पांच मंजिला इमारत देर रात ढह गयी। इसके बाद मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के मद्देनजर तलाश व बचाव अभियान चलाया गया।
कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने घटनास्थल का दौरा किया और बचाव अभियान का जायजा लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘रविवार देर रात गार्डन रीच इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गयी। हमने कुछ लोगों को मलबे में से निकाला है। बचाव अभियान अभी जारी है।’’ घटनास्थल पर एम्बुलेंस तैनात की गयी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत के ढहने से पहले कंक्रीट के टुकड़े गिरे थे। उन्होंने बताया कि इमारत के ढहने पर एक तेज आवाज आयी और पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया। घनी आबादी वाले इस इलाके में इमारत का मलबा आसपास की झुग्गियों पर भी गिरा।
पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं पश्चिम बंगाल के गृह सचिव और कोलकाता के पुलिस आयुक्त से पश्चिम बंगाल राज्य आपदा प्रबंधन दल के साथ मिलकर तत्काल बचाव व राहत अभियान चलाने का अनुरोध करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे संभावित हताहतों के बारे में परेशान करने वाली कॉल आ रही हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की