बसपा ने जारी की 11 प्रत्याशियों की सूची
लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में बिहार के 11 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। जहानाबाद से अरुण कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है, जो हाल ही में चिराग पासवान की पार्टी से इस्तीफा देकर बसपा में शामिल हुए हैं। बसपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, बक्सर से अनिल कुमार चौधरी, जहानाबाद से अरुण कुमार, सासाराम से संतोष कुमार, काराकाट से धीरज कुमार सिंह, वैशाली से शंभु कुमार सिंह, मधुबनी से विकास कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से डॉ. विजयेश कुमार, सारण से डॉ. अविनाश कुमार, हाजीपुर से शशि स्वराज, पूर्वी चंपारण से सत्यम यादव और शिवहर से विजेंदर ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की