न्यायपालिका की 'काली भेड़ें' इमरान खान को राहत देने पर तुलीं
पाकिस्तान की एक अदालत में शुक्रवार को न्यायपालिका के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ याचिका दाखिल की गई। याचिका में देश की न्यायपालिका में सेवारत न्यायाधीशों को 'काली भेड़' कहने पर उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही की मांग की गई।
याचिकाकर्ता आशबा कामरान ने कहा कि प्रधानमंत्री का बयान न्यायपालिका की अखंडता और स्वतंत्रता को कम करता है। उनका बयान न्यायपालिका की संस्था पर हमला करने जैसा है। ऐसे में इसलिए उनके खिलाफ अदालत की अवमानना कानून के तहत कार्यवाही की जानी चाहिए।
न्यायपालिका में कुछ काली भेड़ें इमरान खान को राहत देने पर तुली
लाहौर हाई कोर्ट के जस्टिस वहीद खान ने मामले की सुनवाई की और याचिकाकर्ता से दो सप्ताह में अगली कार्यवाही के लिए दलीलें मांगीं। हाल ही में सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की बैठक को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी पीएम ने कहा था कि न्यायपालिका में कुछ काली भेड़ें पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक-नेता इमरान खान को राहत देने पर तुली हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की