आप की दूसरी सूची पर बीजेपी की पहली प्रतिक्रिया
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आप की सूची को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। बीजेपी ने कहा है कि आप का जहाज डूब रहा है। कथित शिक्षा मॉडल के नाम पर सिसोदिया को अपनी सीट बदलनी पड़ रही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और वर्तमान सीएम आतिशी भी अपनी सीट बदलेंगे।
दूसरी सूची से स्पष्ट आप का जहाज डूब चुका है: मल्होत्रा
केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सूची देखकर लगता है कि पार्टी का जहाज अब डूब रहा है। तीन-तीन बार चुनाव जीत चुके विधायक अपनी सीट छोड़ भाग रहे है। तिमारपुर विधानसभा से दिलीप पांडे की टिकट काट दी गई। पार्टी रिजेक्टेड लोगों को टिकट दे रही है मतलब साफ है कि आम आदमी पार्टी के पास अपना कोई प्रत्याशी नहीं है। दिल्ली की जनता पिछले दस साल का हिसाब मांग रही है। इस पर अभी तक अरविंद केजरीवाल एक शब्द नहीं बोल रहे हैं।
बढ़ते अपराध पर कांग्रेस ने आप और भाजपा को घेरा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हाल ही में 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई और दो स्कूलों में बम की सूचना मिली, जो हजारों बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील मामला है।वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि इस पर भाजपा अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल राजनीति कर रहे हैं, जबकि दोनों दलों को इस गंभीर मामले पर एकजुट होकर काम करना चाहिए था। यादव ने कहा कि दिल्ली की रक्षा और सुरक्षा की स्थिति अब बेहद गंभीर हो चुकी है और इसमें अरविंद केजरीवाल की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने याद दिलाया कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बनने से पहले दिल्ली वालों से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का वादा किया था, लेकिन अब उनकी सरकार और भाजपा दोनों राजधानी में बढ़ते अपराधों को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने दिल्ली में बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि खुलेआम गोलीबारी, गैंगवार, डकैती, किडनैपिंग, फिरौती, झपटमारी, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अत्याचार, उत्पीड़न, यौन शोषण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम हो गई हैं।
हार के डर से घबराई आप : देवेंद्र यादव
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले ही हार की आशंका के कारण आप के नेतृत्व ने अपनी दूसरी सूची में मौजूदा 20 में से 13 विधायकों की टिकटें काट दी हैं। उन्होंने इसे अरविंद केजरीवाल की घबराहट और जनता की ओर से उन्हें नकारे जाने का प्रमाण बताया। यादव ने दावा किया कि पार्टी के बड़े नेताओं में हार का डर गहराता जा रहा है। मनीष सिसोदिया का पटपड़गंज से हटाकर जंगपुरा से टिकट दिया जाना इस बात का प्रमाण है। शराब घोटाले में आरोपी रहे सिसोदिया पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा कि यह कदम आम आदमी पार्टी की गिरती साख और जनता के विरोध को दिखाता है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की