अडानी मामले पर बीजेपी, राहुल गांधी पहले आरोप लगाते हैं, फिर माफी मांगते है
नई दिल्ली। बीजेपी ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की ओर अडानी मामले में पीएम मोदी पर हमले को लेकर पलटवार किया है। बीजेपी ने कहा है कि अमेरिकी आरोपों में जिन राज्यों का जिक्र है, उसमें उस समय विपक्षी दलों का शासन था। बीजेपी ने कहा कि अदाणी समूह के खिलाफ अमेरिका के आरोपों में जिन चार राज्यों का उल्लेख है, उनमें से किसी में भी बीजेपी का मुख्यमंत्री नहीं था। ये राज्य छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल के सीएम सत्ता में थे।
राहुल, प्रधानमंत्री मोदी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल भले ही प्रधानमंत्री मोदी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन पीएम मोदी की विश्वसनीयता इतनी ज्यादा है कि हाल ही में विदेश में उन्हें सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि इसतरह के आरोपों से पीएम मोदी की साख पर कोई असर नहीं। बीजेपी नेता पात्रा ने कहा कि देश के बाजार पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह देश के मार्केट को गिराने का प्रयास है।बीजेपी नेता पात्रा ने कहा कि यह भारत और भारतीय कारोबार पर हमला करने का राहुल गांधी का तरीका है। उन्होंने कहा कि भारत और देश के लिए काम करने वाली संस्थाओं पर हमला करना राहुल गांधी की सामान्य रणनीति है। राहुल ने राफेल मुद्दे को भी उठाया था। बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल का काम पीएम पर झूठे आरोप लगाना है। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी पहले आरोप लगाते हैं फिर माफी मांगते हैं। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस परिवार ने देश को हाईजैक किया। कांग्रेस में परिवार के आधे लोग जमानत पर हैं। वहीं अडानी मामले में बीजेपी ने कहा कि कंपनी अपना बचाव खुद करेगी। पार्टी ने कहा कि यह कंपनी का काम है कि वह स्पष्टीकरण दे और अपना बचाव करे। बीजेपी नेता ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की