भाजपा नेता और हेयर सेलून संचालक को अज्ञात वाहनों ने टक्कर मारी
इंदौर रोड पर देर रात भाजपा नेता को तेजगति से आए वाहन ने कुचल दिया। सड़क पार करते समय हुई दुर्घटना में भाजपा नेता की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम करवाया है। उधर, बड़नगर मार्ग पर बाइक सवार हेयर सेलून संचालक को चार पहिया गाड़ी ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बाइक नबंर के साथ मोबाइल मिलने पर उसकी पहचान की गई।सेशवानी मोहल्ला केडी गेट मार्ग पर रहने वाले भाजपा नेता और पूर्व एल्डरमेन रजा अली सिद्धिकी पिता मुस्ताक अली (72) रिश्तेदारी में शादी होने पर निनौरा गये थे। जहां से वह देर रात वापस आने के लिये सड़क की दूसरी ओर खड़ी एक्टिवा लेने के लिये जा रहे थे, इस दौरान तेजगति में आए अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना होते ही चालक वाहन लेकर मौके से फरार निकला। शादी समारोह में शामिल लोगों ने दुर्घटना देखी तो मौके पर पहुंचे। हादसे में रजा अली गंभीर रूप से घायल हुए थे।उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर नानाखेड़ा थाना पुलिस निजी अस्पताल पहुंची और शव को रात में ही जिला अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि वे 4 दिन पहले ही बेंगलुरु से लौटे थे। कुछ महिनों से अपने बेटे के यहां रहने चले गये थे। उनके 2 बच्चे है, जो बेंगलुरु में जॉब करते हैं। पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम किया गया है। अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिये टोल पर लगे कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की