भाजपा ने गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीट जीतने का दावा किया
अहमदाबाद । भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि कोई भी गठबंधन उनकी पार्टी को गुजरात की सभी 26 सीट जीतने से नहीं रोक सकता और कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी जमीनी हकीकत का सामना करने के लिए तैयार नहीं हैं।
उधर कांग्रेस और आप के नेताओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव के आंकड़े अतीत की बात हैं। उनका दावा है कि मतदाताओं की बदलती भावनाओं और नई व्यवस्था के साथ वे भाजपा के खिलाफ अपनी एकजुट लड़ाई के जरिए अधिक संख्या में मतदाताओं को आकर्षित कर पाएंगे।
उन्हें यह भी लगता है कि पिछले दो लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी 26 सीट पर जीत हासिल करने के बाद भाजपा को सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ेगा।
गुजरात की 26 लोकसभा सीट पर एक ही चरण में सात मई को मतदान होगा।साल 2022 के विधानसभा चुनाव में, भाजपा को 52.50 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस और आप को संयुक्त रूप से 40.2 फीसदी मत हासिल हुए थे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की