तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराय' को लेकर आया बड़ा अपडेट
पिछले कुछ समय से भारतीय सिनेमा में फिल्मों को कई भाग में रिलीज करने का चलन शुरू हो गया है। साउथ की फिल्मों में यह ट्रेंड कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है। प्रभास की सालार और कल्कि 2898 एडी से लेकर जूनियर एनटीआर की देवारा और तेजा सज्जा की हनुमान तक, मेकर्स इन फिल्मों को कई भाग में दर्शकों तक पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं।
दो भाग में रिलीज होगी मिराय
अब इस लिस्ट में तेजा सज्जा की आगामी फिल्म मिराय का नाम शामिल हो गया है। फिल्म का निर्देशन कार्तिक गट्टामनेनी कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से मनोज मांचू की पहली झलक फैंस के साथ साझा की गई। इसके साथ ही मेकर्स ने इस बात से भी पर्दा उठा दिया कि यह फिल्म दो भाग में रिलीज होगी।
मांचू मनोज के लुक ने बढ़ाई उत्सुकता
मनोज के फर्स्ट लुक के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। निर्माता इस फिल्म के पहले भाग को 18 अप्रैल 2025 को रिलीज करने की योजना पर काम कर रहे हैं। फिल्म में रितिका नायक भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में वे महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगी।
फिल्म में गौरा हरि का संगीत
पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद कर रहे हैं। वहीं, गौरा हरि ने फिल्म के लिए संगीत तैयार किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में मेकर्स इस फिल्म को लेकर और अधिक जानकारी साझा करेंगे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की