इस पाकिस्तानी क्रिकेटर के लिए फिर बनी बड़ी परेशानी
नई दिल्ली। कहते हैं अतीत पीछा नहीं छोड़ता। पाकिस्तान के एक गेंदबाज के साथ यही हो रहा है। अपने बुरे अतीत के कारण ही इस खिलाड़ी का खेलना मुश्किल हो रहा है। पाकिस्तान की टीम को आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेलनी है लेकिन इस खिलाड़ी को अभी तक आयरलैंड ने वीजा नहीं दिया है। ये खिलाड़ी हैं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर।
आमिर ने हाल ही में संन्यास से वापसी की है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा लिया था। इस सीरीज में चार मैचों में उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए थे। आमिर के जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीद है।
ये है कारण
पाकिस्तान की टीम को आयरलैंड दौरे पर 10 मई से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए मोहम्मद आमिर को वीजा नहीं मिल रहा है और इसका कारण उनकी 14 साल पहले की गई एक करतूत है। आमिर वो खिलाड़ी हैं जो साल 2010 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलते हुए स्पॉट फिक्सिंग में फंसे थे। इसी कारण उन पर बैन भी लगा था। इसी कारण वह जेल भी गए थे। यही कारण है कि उन्हें आयरलैंड का वीजा मिलने में परेशानी आ रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, "2010 में जो स्पॉट फिक्सिंग केस हुआ था और इसके बाद उन्हें जो जेल जाना पड़ा था और बैन झेलना पड़ा था, उसी कारण वीजा मिलने में परेशानी आ रही है।"
पीसीबी को उम्मीद
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को हालांकि उम्मीद है कि आमिर को जल्द ही वीजा मिल जाएगा। सूत्र ने कहा, "हमें उम्मीद है कि एक या दो दिन में वह टीम के साथ जुड़ जाएंगे।" पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच पहला मैच 10 मई को खेला जाना है। वहीं दूसरा मैच 12 मई और तीसरा मैच 14 मई को खेला जाना है। पाकिस्तान के लिए ये दौरा काफी अहम है क्योंकि इस पर उसकी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियां टिकी हैं। आमिर को छोड़कर बाकी टीम आयरलैंड पहुंच चुकी है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की