पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान, कहा......
भारतीय टीम के नए कोच को लेकर बीसीसीआई के साथ-साथ देश में क्रिकेट फैंस के बीच मंथन चल रहा है। रिपोर्ट्स में जहां दावा किया जा रहा है कि पूर्व सलामी बल्लेबा और केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर भारत के अगले हेड कोच बन सकते हैं। वहीं, पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है।
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय खरीद और आपूर्ति चेन सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए कहा कि अगर गौतम गंभीर ने इस पद के लिए आवेदन किया है तो वह इंडियन टीम के बहुत अच्छे कोच होंगे। इसके अलावा सौरव गांगुली ने हेड कोच के पद पर किसी घरेलू प्रतिभा की नियुक्ति का समर्थन किया। गांगुली ने कहा, मैं भारतीय कोच के पक्ष में हूं। अगर उन्होंने आवेदन किया है तो गंभीर अच्छे कोच होंगे।
भारत जीत सकता है वर्ल्ड कप
सौरव गांगुली ने यह भी कहा कि भारत टी20 वर्ल्ड कप खिताब का प्रबल दावेदार है। अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाला यह आयोजन शनिवार को शुरू होगा। उन्होंने कहा, भारत के पास वर्ल्ड कप जीतने का बहुत अच्छा मौका है। भारत को टी20 टीम की तरह खेलना होगा। इसमें बहुत प्रतिभा है।
केकेआर को जितवा चुके हैं IPL खिताब
गौरतलब हो कि वर्ल्ड कप विजेता पूर्व बल्लेबाज गंभीर की मेंटरशिप में समाप्त हुए आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 साल के अंतराल के बाद तीसरी खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की है। माना जा रहा है कि पूर्व बाएं हाथ के भारतीय सलामी बल्लेबाज इस पद के लिए सबसे आगे दिख रहे हैं। कुछ दिनों पहले एक बयान में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी संकेत दिया था कि भारतीय कोच को प्राथमिकता दी जाएगी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की