लखनऊ में गर्दा उड़ाएंगे बल्लेबाज या गेंदबाजों का होगा बोलबाला
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार को भुलाकर लखनऊ सुपर जायंट्स अपने अगले मुकाबले के लिए तैयार है। 30 मार्च को अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ पंजाब किंग्स की मेजबानी करती हुई नजर आएगी। पंजाब को आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में गब्बर की अगुआई में पंजाब भी जीत की पटरी पर लौटने के लिए बेताब होगी।
कैसी खेलती है इकाना की पिच?
लखनऊ और पंजाब (LSG vs PBKS) के बीच आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 11वां मैच श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इकाना की पिच से स्पिन गेंदबाजों को खासी मदद मिलती है। इस मैदान पर गेंद बल्ले पर रुककर भी आती है, जिसकी वजह से बल्लेबाजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मैदान पर ज्यादा हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को नहीं मिलते हैं।
क्या कहते हैं आंकड़े?
इकाना स्टेडियम ने अब तक कुल 7 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 5 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, सिर्फ एक ही मैच में रनों का पीछा करने वाली टीम जीत का स्वाद चख सकी है। यानी साफ है कि टॉस इस मैदान पर बड़ा किरदार निभाता है।
लखनऊ को पहली जीत की तलाश
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। पहले मुकाबले में टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। सिर्फ कप्तान केएल राहुल और निकोलस पूरन ही लय में दिखाई दिए थे। क्विंटन डिकॉक से टीम इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद जरूर करेगी। वहीं, गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या और रवि बिश्नोई से टीम को काफी उम्मीदें होंगी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की