क्रिकेट खेल रहे आर्मी जवान की हार्ट अटैक से हुई मौत
टीकमगढ़ जिले के गांव मरगुवा के रहने वाले विनोद की मौत के बाद सूचना आर्मी को दी गई। आर्मी की एक टुकड़ी गांव पहुंची, जहां पर सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।टीकमगढ़ जिले के मरगुवा गांव का रहने वाला सेना का जवान विनोद बांधकर एक महीने की छुट्टी पर घर आया था सोमवार की सुबह क्रिकेट खेलने के बाद उसके सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उसे टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्तें में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना आर्मी को दी। आर्मी की एक टुकड़ी शाम के समय मरगुवा गांव पहुंची। जिके बाद गांव में विनोद के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की