वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू में अनुभूति शिविर का आयोजन
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन वन विभाग द्वारा अनुभूति कार्यक्रम 2023-24 के अंतर्गत वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के समन्वय से आयोजित प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित द्वितीय शिविर में शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागसेवनिया भोपाल के 115 विद्यार्थियों एवं 5 विद्यालयीन स्टाफ सहित कुल 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
शिविर में सम्मिलित हुये प्रत्येक बच्चे को अनुभूति वैग, केप, पठनीय सामग्री, स्टीकर, पेन, ब्रोशर, बैच प्रदान किये गये। शिविर के प्रारंभ में में भी बाघ' गीत, प्रतिभागियों द्वारा गाया गया। साथ ही विद्यार्थियों को पक्षी दर्शन, वन्यप्राणी दर्शन, प्रकृति पथ भ्रमण एवं वन, वन्यप्राणी व पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियों कराई गई तथा जानकारी प्रदान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। नवाचार के रूप में रेस्क्यू गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया, प्रतिभागियों ने पेपर का बाघ मॉडल बनाया तथा बगैर सिले कपडे से थैला बनाने की विधि सिखाई गई।
शिविर में हुई स्पॉट क्विज में प्रथम शुभाक जाटव, द्वितीय पायल रघुवंशी एवं तृतीय पूजा कुशवाह रहीं। विद्यार्थियों को वन्यप्राणियों को कैसे रेस्क्यू किया जाता है। इसके सम्बंध में रेस्क्यू वाहन के माध्यम से रेस्क्सू टीम द्वारा अवगत कराया गया। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को औषधीय पौधों सम्बंधी जानकारी म.प्र. राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा प्रदाय किये गये सेम्पल के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम के अंत में शिविर में सम्मिलित बच्चों को शपथ दिलाई जाकर पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र वितरण किये गये।
अनुभूति कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर के रूप में ए.के. खरे, सेवानिवृत उप वन सरक्षक डॉ. एस.आर. बाघमारे सेवा निवृत उप वन संरक्षक उपस्थित रहे। कैम्प का संचालन सहायक संचालक वन विहार एस.के. सिन्हा द्वारा किया गया। इस दौरान विजय नंदवंशी बायोलॉजिस्ट एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की