जापान में आया फिर तबाही का भूकंप
नई दिल्ली । जापान में बीते एक सप्ताह में तीसरी बार शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी दर्ज की गई है। इससे पहले नए साल पर जापान में 155 भूकंप ने तबाही मचा दी थी। जिसमें लगभग 100 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 450 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, सरकार ने कहा कि मध्य जापान में 6.0 तीव्रता के भूकंप के कारण जोरदार झटके महसूस किए गए हैं लेकिन अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने जानकारी देते हुए कहा कि भूकंप जापान सागर के तट पर आया है। जिससे देश का वही हिस्सा हिल गया जहां 1 जनवरी को एक भीषण भूकंप ने मध्य जापान के कई इलाकों को बर्बाद कर दिया था। इसके झटकों ने व्यापक तबाही लाई है और मरने वालों की संख्या 200 से अधिक हो गई। अधिकारियों ने कहा कि 100 का अभी भी पता नहीं चल पाया है। नए साल पर 7.5 तीव्रता के भूकंप ने सौकड़ों बड़ी - बड़ी बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया, आग लग गई और नोटो प्रायद्वीप पर बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की