आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आज कई मांगों को लेकर करेंगी धरना प्रदर्शन
कबीरधाम जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शुक्रवार यानी आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व रैली करने वाली हैं। यह आयोजन छग वीरांगना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के बैनर तले होगा। संघ की जिला अध्यक्ष पार्वती यादव ने बताया कि जिले में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ ) का कार्य विशेषतः आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करती है।
जिसके वर्ष भर कर पारिश्रमिक मात्र 6 हजार रुपए मिलता है, जो कि कार्य को दृष्टिगत रखते हुए बहुत कम है। इसके अलावा बीएलओ को सभी मतदाता का ऑनलाईन फार्म भरना होता है। उनसे संबंधित सभी डाटा संकलित करना रहता है, जिसके लिए मोबाइल व हर माह रिचार्ज कराने में राशि खर्च करनी पड़ती है। ऐसे में बीएलओ का एक वर्ष का पारिश्रमिक 6000 रुपए से बढ़ाकर 20000 रुपए किया जाए।
प्रत्येक बीएलओ को एक नया मोबाइल व हर माह रिचार्ज कराने का खर्च प्रदान किया जाए, ताकि वे अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकें। सभी बीएलओ को आाने जाने का यात्रा भत्ता दिया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। जब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता, तब तक शासन द्वारा प्रदत्त सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ जैसे अटल आवास योजना, अन्त्योदय राशन कार्ड योजना, महतारी वंदन योजना आदि की सुविधा प्रदान किया जाए। अगर हमारी समस्याओं का निराकरण 15 दिवस के अंदर नहीं किया गया तो हम सभी बीएलओ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए विवश हो जाएंगे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की