गांधीनगर से अमित शाह ने हासिल की बड़ी जीत
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। इस सीट पर अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने सोनल रमनभाई पटेल को मैदान में उतारा था। रमनभाई पटेल चुनाव हार गए हैं। शाह गांधीनगर सीट से दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़े और उन्होंने प्रचंड जीत हासिल की है। हालांकि, इस सीट पर पहले से ही अमित शाह की जीत तय मानी जा रही थी, क्योंकि गुजरात की गांधीनगर सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मानी जाती है। गुजरात की हाई प्रोफाइल गांधीनगर सीट के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह हैं ने कांग्रेस के सोनल रमनभाई पटेल को हराया। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने गांधीनगर में जीत का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 2014 में गांधीनगर से ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने 4.83 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।
2019 का जनादेश
2019 लोकसभा चुनाव में गांधीनगर सीट से बीजेपी ने लालकृष्ण आडवाणी की उम्र ज्यादा होने का कारण उनकी जगह अमित शाह को उम्मीदवार बनाया। अमित शाह ने 8,94,624 वोटों के साथ जीत हासिल की तो वहीं कांग्रेस के चतुरसिंह जावंजी चावड़ा को 3,37,610 वोट मिले और बसपा से ज्यादा वोट नोटा को मिले। नोटा के बटन को 14,214 वोटरों ने प्रेस किया और बसपा प्रत्याशी जयेंद्र राठौड़ को मात्र 6,400 वोट ही पाए। सोनल पटेल गुजरात से कांग्रेस की नेता हैं। वह 2012 और 2018 के बीच छह साल तक गुजरात महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रहीं और अब एआईसीसी सचिव और मुंबई और पश्चिमी महाराष्ट्र के लिए कांग्रेस पार्टी की सह-प्रभारी हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सोनल पटेल को गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह के खिलाफ मैदान में उतारा है। 1992 में कांग्रेस में शामिल हुई सोनल एक वास्तुकार भी हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की