नाबालिग लडक़ी से दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर । नाबालिग लडक़ी के साथ 3 युवकों ने दुष्कर्म की घटना को बारी-बारी अंजाम देने वाले चढ़े सिटी कोतवाली पुलिस के हत्थे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 365, 376(डी) भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया। ज्ञात हो कि इस दुष्कर्म की घटना को तीन लडक़ो ने मिलकर एक नाबालिग लडक़ी का अपहरण कर सामूहिक रूप से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। थाना सिटी कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि 27 मार्च को पीडिता ने थाना सिटी कोतवाली में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 मार्च को अपने काम से छुटकर पैदल अपने घर जा रही थी कि रात्रि 9.30 बजे आरोपी श्याम नायक, रोहित नायक एवं उसके एक अन्य साथी महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास से जबरजस्ती अपहरण कर मोटर सायकल में बैठाकर बुटापारा जंगल के खाली मैदान में ले जाकर तीनो बारी-बारी से पीडिता के साथ जबरन बलात्कार किए है तथा रोहित नायक के घर ले जाकर छोड दिए, रात्रि 1.30 बजे रोहित नायक ने पीडिता के साथ पुन: बलात्कार किया गया तथा 27 मार्च को सुबह 7 बजे रोहित नायक पीडिता को महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास छोड कर भाग गया। पीडिता के लिखित शिकायत पर धारा 365, 376(डी) भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को जानकारी दी गयी। मामले की गंभीरता एवं महिला संबंधी अपराध होने से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निरीक्षक विजय चैधरी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 11 बी.जे. 0122 को आरोपी श्याम नायक के कब्जे से जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
ओम अहिरवार पिता उदल अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी देवरीखुर्द ग्राम पंचायत के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर
रोहित नायक पिता मनीराम नायक उम्र 20 वर्ष निवासी देवरीखुर्द ग्राम पंचायत के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर को देवरीखुर्द से
श्याम नायक उर्फ सोनू नायक पिता विश्वनाथ नायक उम्र 19 वर्ष निवासी दर्रीटाड थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा को शनिचरी बाजार से गिरफ्तार किया गया।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की