25,000 के पार पहुंचा बाजार, निवेशकों में उत्साह; अगले हफ्ते की चाल पर टिकी सबकी निगाहें
शेयर बाजार में शुक्रवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. सेंसेक्स 1,046.30 अंक यानी 1.29 फीसदी चढ़कर 82,408.17 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 319.15 अंक यानी 1.29 फीसदी की बढ़त के साथ 25,112.40 पर बंद हुआ. बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी. सेंसेक्स 81,354.85 पर खुला जबकि पिछला बंद 81,361.87 था, वहीं निफ्टी 24,787.65 पर खुला जो पिछले बंद 24,793.25 से थोड़ा कम था. सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, जिसमें रियल्टी, बैंकिंग, फाइनेंशियल और मेटल शेयरों ने सबसे ज्यादा बढ़त दिखाई है. बीएसई पर कुल 3,939 शेयरों में से 2,357 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1,413 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है. बाजार की ब्रेड्थ सकारात्मक रही, जो निवेशकों की मजबूत धारणा को दर्शाती है. अब सबकी नजर अगले सोमवार के बाजार पर है. क्या यह तेजी जारी रहेगी?

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की