अलिजेह अग्निहोत्री ने जीता फिल्म 'फर्रे' के लिए बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड
सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री ने अपना पहला अवॉर्ड जीता। बीते साल नवंबर में उन्होंने फर्रे के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म छप्परफाड़ कमाई नहीं कर पाई, लेकिन इसकी एक्ट्रेस को बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड दिला दिया है।
हाल ही में पिंकविला ने अपना स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड होस्ट किया। जहां बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे।
फर्रे के लिए जीता अवॉर्ड
अलिजेह अग्निहोत्री को अवॉर्ड शो में फिल्म फर्रे के लिए बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड दिया गया। पहली ही फिल्म के साथ एक्ट्रेस ने अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही। वहीं, आर्चीज एक्टर वेदांग रैना ने भी इवेंट में अवॉर्ड अपने नाम किया। स्टार किड्स से भरी इस फिल्म के लिए वेदांग रैना ने आउटसाइड होते हुए भी बेस्ट मेल डेब्यू का खिताब जीता।
अर्चीज एक्टर ने भी जीता अवॉर्ड
अलिजेह अग्निहोत्री अवॉर्ड नाइट में ब्राउन कलर का का गाउन पहनकर पहुंचीं और बेहद खूबसूरत नजर आईं। अवॉर्ड के साथ उन्होंने मीडिया के लिए पोज भी किया। वहीं, वेदांग रैना ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। आर्चीज का डायरेक्शन जोया अख्तर ने किया था। बीते साल फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। वेदांग रैना के अलावा आर्चीज के साथ सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा ने भी डेब्यू किया था।
सलमान खान का मिला फुल सपोर्ट
फर्रे की बात करें,तो फिल्म का डायरेक्शन जामताड़ा फेम सौमेंद्र पाधी ने किया था। वहीं, सलमान खान फिल्म्स, माइथ्री मूवी मेकर्स और एथेना ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फर्रे में अलिजेह अग्निहोत्री के साथ जेन शॉ, साहिल मेहता, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित बोस रॉय और जूही बब्बर सोनी भी अहम किरदारों में नजर आए। फिल्म का प्रीमियर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2023 में किया गया था, जहां अलिजेह अग्निहोत्री के साथ सलमान खान भी पहुंचे थे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की