हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा......
आईपीएल 2024 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को एक रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से मात दे दी। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में पंजाब किंग्स ने 2 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। हार के बाद कप्तान शुभमन गिल हताश दिखे। उन्होंने खराब फील्डिंग के लिए खिलाड़ियों को चेतवानी भी दी।
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 89 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत खराब रही, लेकिन वो शशांक सिंह थे जिन्होंने मैच खत्म करने की ठानी। शशांक ने आशुतोष के साथ मिलकर टीम को मैच में वापसी कराई, फिर शशांक ने नाबाद 61 रन बनाकर मैच खत्म किया। इस मैच में गुजरात की टीम ने कई कैच छोड़े। मैच के बाद शुभमन गिल ने भी इस बात को स्वीकार किया।
'15वें ओवर के बाद हारे मैच'
शुभमन गिल ने कहा, हमने कुछ कैच छोड़े, जिससे हमें मुश्किल हुई। इस विकेट पर आप कैच छोड़कर मैच नहीं जीत सकते, क्योंकि यहां पर रन बनने ही हैं। मेरे ख्याल से हमने अच्छी बल्लेबाजी की और 200 का स्कोर एक अच्छा स्कोर था। हम 15वें ओवर तक मैच में थे, लेकिन यही आईपीएल की खूबसूरती है, जहां पर अनजाने नाम आकर आपको मैच जिताते हैं।
पंजाब को मिले तो हीरो
मैच के सार की बात करें तो क्या मैच था यह। एक समय आसानी से गुजरात के खाते में जाता दिख रहा था, लेकिन फिर दो भारतीय अनकैप्ड बल्लेबाज शशांका और आशुतोष आए और लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से साझेदारी की और एक जीते हुए मैच को गुजरात के मुंह से छीन लिया। आईपीएल के 17वें मैच से पंजाब किंग्स को दो नए हीरो मिले। एक समय जहां पंजाब शिखर धवन पर निर्भर थी, अब इन दोनों ने टीम को नई राह दिखाई है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की