रणबीर-आलिया के बाद अनंत अंबानी की शादी में ये सिंगर्स करेंगे परफॉर्म
भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी जल्द ही होने वाली है। अनंत अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ कुछ समय बाद शादी के बंधन में बंधते हुए नजर आएंगे। लंबे समय से राधिका और अनंत की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन को लेकर सुर्खियां बनी हुई हैं।हाल ही में ये खबर सामने आई की सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस कपल के प्री वेडिंग फंक्शन में परफॉर्मेंस देते हुए नजर आएंगे। इस मामले में अब इंडस्ट्री के कई दिग्गज सिंगर्स के नाम भी सामने आ रहे हैं, जो अनंत और राधिका के प्री वेडिंग कार्यक्रम में रंग जमाएंगे।
अंबानी परिवार का कोई भी फंक्शन क्यों न हो वह अक्सर लाइमलाइट का हिस्सा बनता है। ऐसे में अब जब अनंत अंबानी की शादी है तो यकीनन तौर पर ये एक ग्रैंड वेडिंग इवेंट साबित होने वाला है। कुछ समय पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें इस कपल के प्री वेडिंग की डिटेल्स दी गई।गुजरात के जामनगर में होने वाले अनंत अंबानी के प्री वेडिंग कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर्स अरिजीत सिंह, प्रीतम और हरिहरन जैसे गायक अपनी परफॉर्मेंस से समां बांधते हुए दिख सकते हैं। इस लिस्ट में अभी और सेलेब्स के नाम जुड़ते हुए नजर आ सकते हैं।सामने आए वेडिंग कार्ड के मुताबिक राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत आने वाले 1 मार्च 2024 से हो जाएगी, जो 3 मार्च तक जारी रहेंगे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की