अफगानिस्तान टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना भी शेष : ट्रॉट
गयाना । अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट टीम के सुपर आठ में पहुंचने से बेहद उत्साहित हैं। ट्रॉट के अनुसार टीम का सर्वश्रेष्ष्ठ प्रदर्शन आना अभी शेष है। ट्रॉट ने कहा कि लीग स्तर में अब वेस्टइंडीज से होने वाले मैच में उनकी टीम के खेल का स्तर पता चलेगा। खेलना है। इस मुकाबले में देखना होगा कि उनकी टीम किस स्तर पर है।
ट्रॉट ने कहा, ‘हमारे पास अब भी एक मैच शेष है। वेस्टइंडीज की मजबूत टीम के खिलाफ इस मैच में पता चलेगा कि हम कहां हैं। हमें ये समझना होगा कि हमने अब तक कुछ भी नहीं जीता है। हमें कुछ महत्वपूर्ण क्रिकेट मैच खेलने हैं जिनमें हमें अच्छा प्रदर्शन कर सकें।
अफगानिस्तान ने राशिद खान की कप्तान और तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी जैसे खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से विरोधी खिलाड़ियों पर दबाव बनाया है। फारूकी ने अब तक 12 विकेट लिए हैं। इसके अलावा टीम के. सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान भी अच्छी बल्लेबाजी की है। उसे बारबडोस में अपने पहले सुपर 8 मुकाबले में भारत से खेलना है। .
ट्रॉट ने कहा, ‘मेरा मानना है कि हम बहुत प्रतिभाशाली हैं और जब हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलते हैं तो हम किसी से भी मुकाबला कर सकते हैं। हमने यह देखा है. मुझे लगता है कि हमने अब भी अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं खेला है। अब भी कुछ चीजें हैं जिन पर हमें काम करने की जरूरत है और हम अगले कुछ दिनों में उन पर काम करेंगे जिससे प्रमुख टीमों को हराया जा सके।’

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की