बुलावायो टेस्ट में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया
AFG vs ZIM: अफगानिस्तान को आखिरकार वो बेश्कीमती चीज मिल ही गई जिसका उसे पिछले 4 सालों से इंतजार था. अफगानिस्तान ने आखिरकार टेस्ट मैच जीत लिया है और ये जीत उसे 1394 दिन के बाद मिली है. बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ अफगानिस्तान ने 72 रनों से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में अफगानिस्तान का आगाज बेहद खराब रहा था वो पहली पारी में 157 रन बनाकर ऑल आउट हो गया था लेकिन राशिद खान के मैजिक के दम पर इस टीम ने जीत हासिल कर ली. लेग स्पिनर राशिद खान ने इस मैच में कुल 11 विकेट चटकाए. पहली पारी में राशिद ने 4 विकेट झटके और दूसरी पारी में वो 7 विकेट ले उड़े.
जिम्बाब्वे को अफगानिस्तान ने 278 रनों का लक्ष्य दिया था और जवाब में मेजबान टीम सिर्फ 205 रनों पर सिमट गई. दूसरी पारी में राशिद खान ने 27.3 ओवर फेंके और उन्होंने 66 रन देकर 7 विकेट हासिल किए. जिया-उर-रहमान ने भी 2 विकेट हासिल किए और जिम्बाब्वे का आखिरी विकेट रन आउट के तौर पर गिरा.
भले ही इस मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच राशिद खान रहे लेकिन अफगानिस्तान की जीत की नींव दूसरी पारी में रहमत शाह और इस्मत आलम ने रखी. इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में कमाल शतक लगाए. रहमत ने 275 गेंदों में 139 रनों की पारी खेली वहीं इस्मत ने 8वें नंबर पर उतरकर 101 रन बनाए. इन दो पारियों के दम पर अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में 363 रन बनाए और जिम्बाब्वे को पहली पारी में बढ़त का फायदा ही नहीं मिला और अंत में उसे हार झेलनी पड़ी. इसके साथ ही अफगानिस्तान ने 1-0 से टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया और सीरीज में सबसे ज्यादा 392 रन बनाने वाले रहमत शाह प्लेयर ऑफ द सीरीज बने.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की