आम नागरिकों की सुरक्षा के बिना सैन्य अभियान न चलाने की सलाह
वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने आम आदमी की सुरक्षा के बिना सैन्य अभियान न चालाने की सलाह दी है। बाइडन ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि इजराइल को आम नागरिकों की सुरक्षा की ठोस योजना के बिना गाजा के घनी आबादी वाले रफह शहर में सैन्य अभियान शुरू नहीं करना चाहिए। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी है। बता दें कि मिस्र के दो अधिकारियों और एक पश्चिमी राजनयिक ने कहा था कि मिस्र ने चेतावनी दी है कि अगर इजराइली सैनिकों को रफह में भेजा जाता है तो वह इजराइल के साथ अपना शांति समझौता निलंबित कर देगा। मिस्र की चेतावनी के बाद बाइडन और नेतन्याहू के बीच भी बातचीत हुई है। हालांकि नेतान्याहू ने कुछ दिन पहले भी कहा था कि उन्होंने सेना को दक्षिण गाजा में रफह शहर पर संभावित इजराइली आक्रमण से पहले वहां से लोगों को निकालने की योजना तैयार करने का निर्देश दिया है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की