अडानी ग्रुप के शेयरों में छह फीसदी तक आया उछाल
नई दिल्ली। शेयर बाजार में वैसे तो आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिलता है लेकिन किसी दिन बाजार में इतना उछाल आता है कि वह कंपनी को मालामाल बना देती है। कुछ ऐसा ही अडानी ग्रुप के शेयरों के लिए मंगलवार का दिन रहा। ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में दो से छह फीसदी तक तेजी आई। इससे ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.22 अरब डॉलर की कमाई हुई। मंगलवार को वह कमाई करने के मामले में सबसे आगे रहे।
एक रिपोर्ट के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ अब 99.1 अरब डॉलर पहुंच गई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 15वें स्थान पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 14.8 अरब डॉलर की तेजी आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 109 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। मंगलवार को उनकी नेटवर्थ में 1.58 अरब डॉलर की तेजी आई। इस साल उनकी नेटवर्थ में 12.4 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस तरह दोनों की नेटवर्थ में 10 अरब डॉलर से भी कम अंतर रह गया है।
देश में चल रहे लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत की संभावना बढ़ने से अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई । ग्रुप के शेयरों में 2फीसदी से 6फीसदी तक की तेजी आई। अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी टोटल गैस में 5फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। एक शोध प्रमुख ने कहा कि बाजार में दिन के दौरान तेजी के बाद हमने अडानी ग्रुप की कंपनियों में तेजी देखी, क्योंकि इस बात के दावे बढ़ रहे हैं कि मौजूदा सरकार को मजबूत बहुमत मिलेगा। बीजेपी की सरकार में वापसी से अडानी ग्रुप के सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की