अडाणी एनर्जी ने एस्सार की महान-सीपत ट्रांसमिशन संपत्ति का किया अधिग्रहण
नई दिल्ली । अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,900 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर एस्सार की महान-सिपत ट्रांसमिशन संपत्तियों का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कंपनी बयान के अनुसार शेयर अधिग्रहण जून 2022 में हस्ताक्षरित निश्चित समझौतों के तहत हुआ। बयान में कहा गया कि अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने 1,900 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य के लिए आवश्यक नियामक तथा अन्य अनुमोदन हासिल करने के बाद एस्सार ट्रांसको लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली। इस अधिग्रहण में मध्य प्रदेश में महान को छत्तीसगढ़ में सिपत पूलिंग सबस्टेशन से जोड़ने वाली पूरी तरह से चालू 400 केवी, 673 सर्किट किलोमीटर अंतर-राज्य ‘ट्रांसमिशन लाइन’ शामिल है। यह परियोजना केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) विनियमित रिटर्न ढांचे के तहत संचालित होती है और 22 सितंबर 2018 को शुरू की गई थी। अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी अडाणी ट्रांसमिशन स्टेप टू लिमिटेड ने 1,900 करोड़ रुपये में एस्सार ट्रांसको लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। महान-सीपत ट्रांसमिशन नेटवर्क के अधिग्रहण से मध्य भारत में 3,373 सर्किट किलोमीटर की चार परिचालन परिसंपत्तियों के साथ एईएसएल की उपस्थिति मजबूत होगी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की