एक्ट्रेस कृति सेनन ने कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर कहा...'मैं प्रेशर नहीं लेती'
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म दो पत्ती का फुल ऑन प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और इसमें कृति के अलावा काजोल और शहीर शेख भी नजर आए। शहीर शेख का ये बॉलीवुड डेब्यू था।
लड़कियों को हर समय परफेक्ट दिखना जरूरी
एक तरफ आलिया भट्ट को लेकर बोटोक्स का मुद्दा गर्माया हुआ है। वहीं इस बीच हाल ही के एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस कृति सेनन ने बोटोक्स कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में बात की। उन्होंने इस बार पर भी खुलकर जवाब दिया कि वह अच्छा दिखने का दबाव महसूस नहीं करती हैं। कृति ने कहा कि जो लोग कॉस्मेटिक सर्जरी करवाते हैं उन्हें वो जज नहीं करतीं हैं लेकिन वह ये भी नहीं चाहतीं कि युवा लड़कियां हर समय परफेक्ट दिखने का दबाव महसूस करने लगें।
इंटरव्यू में कृति ने कहा -
'मैं किसी को जज नहीं करती सबका अपना-अपना तरीका है। अगर आप अपनी बॉडी का कोई अंग बदलकर कॉन्फिडेंट महसूस कर रहे हैं तो ये आप पर है। ये आपका डिसीजन होना चाहिए। फिर आपके इस फैसले के साथ जो बी हो आपको वो फेस करना पड़ेगा। ये आपकी लाइफ है, आपकी बॉडी है, आपका फेस है। मैं इसका जजमेंट नहीं करती। लेकिन हां, मैं ये भी नहीं चाहती कि यंग लड़कियां हमेशा से सुंदर दिखने का प्रेशर फील करें।'
कृति ने आगे कहा कि कोई भी हर समय परफेक्ट नहीं दिख सकता। मैं भी कई बार नहीं दिखती। कृति ने कहा, "अगर आप ऐसे पेशे में हैं तो आपका एक हिस्सा हमेशा अच्छा दिखना चाहिए।" कृति ने कहा कि जहां एक पिंपल उन्हें कुछ समय के लिए दुखी कर सकता है लेकिन यह उसे उस हद तक असुरक्षित नहीं बनाता है जहां उन्हें कुछ बदलने की जरूरत महसूस हो।
अगर आप नेचुरली खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो मैं यही कहूंगी कि अपनी सेहत, खान-पान और मानसिक स्थिति का ख्याल रखे। ये बहुत ज्यादा जरूरी है। हम अपनी मेंटल हेल्थ के साथ जो कुछ करते हैं वो हमारे फेस पर भी दिखता है। आपकी अच्छा रहना इस पर डिपेंड करता है कि आप अपना कैसे ख्याल रख रहे हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की