चक्रवात प्रभावितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी
पश्चिम बंगाल भाजपा ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की आलोचना की है। भाजपा का आरोप है कि अभिषेक बनर्जी आठ हजार की टीशर्ट पहनकर चक्रवाती तूफान रेमल के पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। भाजपा ने टीएमसी नेता पर गरीबों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया। टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी चक्रवाती तूफान से पीड़ितों से मिलने एक राहत कैंप पहुंचे थे। बंगाल में चक्रवाती तूफान के चलते भारी नुकसान हुआ है।राहत कैंप पहुंचे अभिषेक बनर्जी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बंगाल भाजपा ने लिखा 'अभिषेक बनर्जी ने चक्रवाती तूफान राहत कैंप जाते समय आठ हजार रुपये की टीशर्ट पहनी। टीएमसी को शर्म आनी चाहिए कि वे गरीबों का मजाक उड़ा रहे हैं।' इस ट्वीट में भाजपा ने टीशर्ट की कीमत बताने वाले विज्ञापन की तस्वीर भी ट्वीट में साझा की। बंगाल भाजपा का यह ट्वीट टीएमसी के उस ट्वीट के बाद सामने आया है, जिसमें टीएमसी ने आरोप लगाया कि 'भाजपा तूफान पीड़ितों से दूर है और कोलकाता में ड्रोन शो के आयोजन में व्यस्त है।' टीएमसी ने लिखा 'अभिषेक बनर्जी ने राहत कैंपों का दौरा किया और ये सुनिश्चित किया कि लोगों को जरूरी सुविधाएं मिलें।'

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की