बम ब्लास्ट में 7 बच्चे घायल
भागलपुर। भागलपुर में मंगलवार को एक मैदान में ब्लास्ट हुआ है। यहां खेल रहे 7 बच्चे इस ब्लास्ट की चपेट में आए हैं। इनमें से 3 बच्चे ज्यादा झुलसे हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए बच्चों को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में मोहम्मद इरसाद के दो बेटे मन्नू और गोलू की स्थिति नाजुक है। बाकी बच्चे की अभी पहचान नहीं हो पाई है। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 1 किमी दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। सिटी एसपी के. रामदास के मुताबिक, मौके पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है। ब्लास्ट हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंही मैदान में हुआ है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की