पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के 500 सीटर छात्रावास बनेंगे
भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिये प्रमुख नगरों में छात्रावास बनाये जायेंगे। इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज जिन नगरों में शुरू हुए हैं, वहाँ पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को 500 सीटर छात्रावास का निर्माण कराया जायेगा। छात्रावास निर्माण कराने के कार्य को विभाग की आगामी 5 वर्षों की कार्य-योजना में शामिल किया गया है। राज्य मंत्री श्रीमती गौर गुरुवार को निवास कार्यालय में 100 दिवसीय और 5 वर्षीय विभागीय कार्य-योजना पर अधिकारियों के साथ चर्चा कर रही थीं।
श्रीमती गौर ने कहा कि 100 दिवसीय कार्य-योजना में ऐसे कार्यों को शामिल किया जाये, जिन्हें अगले 100 दिन में पूरा किया जा सके। उन्होंने उज्जैन में निर्माणाधीन पिछड़ा वर्ग के 100 सीटर कन्या छात्रावास के निर्माण को अगले 100 दिन में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी कार्य-योजना के आधार पर प्रस्ताव तैयार करें। केन्द्र सरकार से प्रस्ताव स्वीकृत कराने के लिये पहल की जायेगी। कार्य-योजना में पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण के विभिन्न कार्यों को शामिल किया गया। बैठक में सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण स्वतंत्र कुमार सिंह और उप सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण नारायण नामदेव और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की