मासिक दुर्गाष्टमी पर देवी को लगाएं 3 खास चीजों का भोग
Masik Durga Ashtami : हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर महीने की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है. यह दिन मां दुर्गा को समर्पित है और लोग इस दिन व्रत रखने के साथ ही मां दुर्गा की आराधना करते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस व्रत से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति आती है. साथ ही मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है. इस बार मासिक अष्टमी का व्रत 08 दिसंबर को रखा जाएगा. भोपाल निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित योगेश चौरे के अनुसार, यदि आप सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं तो इस दिन आप मां दुर्गा को उनका प्रिय भोग जरूर लगाएं. कौन सी हैं वे चीज और कैसे लगाएं भोग? आइए जानते हैं.
1. हलवा का भोग
हमेशा से यह बात आपने सुनी होगी कि मां दुर्गा का हलवा काफी पसंद है. भक्त अपनी मुरादें पूरी कराने के लिए मां को हलवा पूरी का भोग खूब लगाते हैं. शक्ति की आराधना में आप भी दुर्गाष्टमी के दिन घी से बने हलवा का भोग लगाएं. माना जाता है कि इस भोग से माता आपकी सभी प्रकार की मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं. साथ ही उनके आशीर्वाद से आपको जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति भी होती है.
2. केले का भोग
मां दुर्गा को केले का भोग भी जरूर लगाएं. मासिक दुर्गाष्टमी पर लगाए गए केले के भोग से व्यक्ति को कई प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है. इतना ही नहीं आपको मनचाहे परिणाम मिलते हैं और यदि आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो आपको इससे भी छुटकारा मिलता है और स्थिति ठीक होती है.
3. सफेद रंग की मिठाई का भोग
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना भी बेहद शुभ माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि, इससे आपके जीवन में सकारात्मकता आती है और आपको जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति होती है. यदि आप मां से किसी मनोकामना की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं तो उन्हें सफेद मिठाई का भोग जरूर लगाएं.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की