प्रयास आवासीय विद्यालयों के प्रवेश परीक्षा में 1656 परीक्षार्थी हुए शामिल
कोंडागांव : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा रविवार को कोंडागांव जिले के 6 परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया गया।
डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त सुश्री निकिता मरकाम ने बताया कि जिले के कुल 2017 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा हेतु पंजीयन कराया था। इनमें से कुल 1656 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए और कुल 361 विद्यार्थी अनुपस्थित थे। सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
उल्लेखनीय है कि प्रयास आवासीय विद्यालय राज्य शासन द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय है, जहां आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए तैयारी कराई जाती है। इन विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ाई होती है और छात्रों को निःशुल्क राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षाओं के लिए भी तैयारी कराई जाती है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की