ताइवान की सीमा में घुसे 12 चीनी विमान, नौसैनिक जहाजों को किया डिटेक्ट
ताइवान और चीन के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अब एक बार ताइवान ने अपनी सीमा के आसपास 12 चीनी सैन्य विमानों और आठ नौसैनिक जहाजों को डिटेक्ट किया। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। रक्षा मंत्रालय ने इस मामले को लेकर एक्स पर बयान शेयर किया है।रक्षा मंत्रालय ने लिखा, 12 चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) विमानों में से सात ने ताइवान के एडीआईजेड एयर डिफेंसआइडेंटिफिकेशन जोन में एंटर किया। इसके बाद ताइवान ने PLA गतिविधि पर नजर रखने के लिए विमान और नौसैनिक जहाज भेजे।
बता दें कि जून से अब तक ताइवान ने 152 बार चीनी सैन्य विमानों और 125 बार नौसैनिक या तट रक्षक जहाजों को डिटेक्ट किया है। वहीं सितंबर 2020 से, चीन ने ताइवान के क्षेत्र के पास संचालित होने वाले सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या में बढ़ोतरी करके ग्रे जोन रणनीति का इस्तेमाल तेज कर दिया है।एक बयान में ताइवान के एमओएफए ने कहा था कि चीनी कानून का एकतरफा कार्यान्वयन क्षेत्रीय शांति और स्थिरता का उल्लंघन करता है। इसमें कहा गया है कि नया कानून न केवल क्षेत्रीय तनाव पैदा करेगा बल्कि कॉमर्शियल शिपिंग और मछली पकड़ने की गतिविधियों की सुरक्षा को भी प्रभावित करेगा।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की