महिला दिवस पर 102 महिलाएं उड़ाएगी ड्रोन
भोपाल। महिला दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल में आधी आबादी का अनोखा आयोजन होने जा रहा है। पीएम मोदी की पहल ड्रोन दीदी के तहत प्रशिक्षित 102 ग्रामीण महिलाएं अंतरराष्ट्रीय महिलाएं दिवस यानी 8 मार्च को भोपाल में ड्रोन उड़ाकर क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
इस आयोजन में 89 मध्य प्रदेश की और बाकी महाराष्ट्र की महिलाएं हिस्सा लेंगी। पीएम मोदी ने हाल ही में मामन की बात एपिसोड में इस आयोजन का जिक्र किया था। साथ कई राज्यों की ड्रोन दीदियों से बात भी की थी। मध्य प्रदेश की 89 ग्रामीण महिलाओं को एनएफएल, इफको, पारादीप, फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, चंबल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, आईटीसी आदि ने डीजीसीए द्वारा मान्यता प्राप्त रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन से ट्रेनिंग दिलाई है। इस आयोजन में पीएम मोदी वर्चुअल शामिल होंगें। इसके साथ ही वे महिलाओं ने बात भी करेंगे। बतादें कि, ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘नमो दीदी नमो’ योजना केंद्र द्वारा शुरू की गई है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की