नेपाल में नकली भारतीय करेंसी मामले में 08 लोग गिरफ्तार
सोनबरसा। नेपाल में सरलाही जिला की पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय जाली नोट के धंधेबाजों के एक रैकेट का पर्दाफाश किया है। सर्लाही जिले के दशवानी गांव के पास सिंचाई के लिए बनाए गए घर में नकली नोट बनाए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। यह गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब नेपाली व भारतीय करेंसी छाप कर बाजार में भेजने की तैयारी हो रही थी।
उसी वक्त नेपाल पुलिस ने छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सीतामढ़ी जिले का भी दो लोग शामिल हैं। गिरफ्तार किए लोगों में मधुवनी से सीतामढ़ी जिला अंतर्गत बैरगनिया पानी टंकी क्षेत्र के राजीव ठाकुर उर्फ पप्पू, मेजरगंज वार्ड आठ के सुवोध कुमार, नेपाल के काठमांडू चंद्रगिरि का सौगत थापा मगर, कागेश्वरी मनोहरा विजय लामा शामिल हैं। इसके अलावा सर्लाही गोरैता मधुवनी के जनार्दन सिंह, नरई टोल रौतहट के विशाल राय, ललितपुर कुपंडोल के संजय राणा मगर और भक्तपुर चांगुनारायण के अमीर खत्री शामिल है। सर्लाही पुलिस ने बताया कि एक हजार के नोट के आकार में कटे कागज के 14 बंडल, कई रंगों के 8 लीटर केमिकल, 95 हजार 805 नेपाली रुपए, दस मोबाइल, बीआर 6 बीएस 6857, बीआर 30 टी 5243 नंबर की बाइक आज्ञैर एक नेपाली नंबर की स्कार्पियो जब्त की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है इनसे कई और खुलासे होने की उम्मीद है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की