तमन्ना भाटिया को महाराष्ट्र साइबर सेल ने इस मामले भेजा समन
पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं. तमन्ना भाटिया को महाराष्ट्र साइबर सेल ने फेयरप्ले एप पर IPL 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग के मामले में समन भेजा है. अवैध स्ट्रीमिंग की वजह से वायकॉम को करोड़ों का नुकसान हुआ है, इसी मामले में पूछताछ के लिए एक्ट्रेस को समन भेजा गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमन्ना भाटिया को 29 अप्रैल महाराष्ट्र साइबर सेल में पेश होने के लिए कहा गया है.
महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा तमन्ना भाटिया को समन!
ANI के मुताबिक, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को महाराष्ट्र साइबर सेल ने समन भेजा है. ANI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- महाराष्ट्र साइबर सेल ने एक्टर तमन्ना भाटिया को IPL 2023 के फ्येरप्ले एप पर अवैध स्ट्रीमिंग से कनेक्शन के मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है. जिससे वायकॉम को करोड़ों का नुकसान हुआ है. एक्ट्रेस को महाराष्ट्र साइबर के सामने 29 अप्रैल से पहले पेश होने के लिए कहा गया है.
संजय दत्त को भी भेजा गया था समन!
एक्टर संजय दत्त को भी इसी मामले में तमन्ना भाटिया से पहले 23 अप्रैल को समन भेजा गया था. लेकिन संजय दत्त ने कहा कि वह मुंबई में नहीं हैं और कही गई तारीख पर पेश नहीं हो सकते हैं. संजय दत्त ने अपना बयान दर्ज करने के लिए तारीख और समय मांगा है. खबरों के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर सेल में वायकॉम की तरफ से अवैध स्ट्रीमिंग के मामले में शिकायत दर्ज कराई है, क्योंकि इससे नेटवर्क को करोड़ों का नुकसान हुआ है.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की