लोकप्रिय हैचबैक कार अल्ट्रोज का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च
नई दिल्ली। भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार अल्ट्रोज का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। देशभर की डीलरशिप पर यह नई टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट पहुंचनी शुरू हो गई है। इसकी डिलीवरी भी जल्द ही शुरू होने जा रही है। ग्राहक अपनी नजदीकी टाटा डीलरशिप पर जाकर नई अल्ट्रोज की बुकिंग कर सकते हैं। इस अपडेटेड मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 11.49 लाख रुपये तक जाती है। नई अल्ट्रोज के लुक्स में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इसमें नया फ्रंट ग्रिल, डे-टाइम रनिंग लाइट्स, फुल-एलईडी स्प्लिट हेडलाइट्स और नया डिज़ाइन किया गया बंपर शामिल हैं। केबिन में भी इस फेसलिफ्ट मॉडल को पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम बनाया गया है। इसमें अब क्लीन डैशबोर्ड डिजाइन, 10.25-इंच ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, ऑटो एसी कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कार में पहले की तरह ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर डीजल इंजन और सीएनजी वर्जन की सुविधा मिलती है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला हुंडई आई 20, मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा जैसी प्रीमियम हैचबैक कारों से होगा। इसके अलावा, फ्लश-फिटिंग इल्यूमिनेटेड डोर हैंडल और नए 16-इंच के 5-स्पोक अलॉय व्हील्स इसके प्रीमियम लुक को और निखारते हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की