सियारों के हमले से दहशत में ग्रामीण, गौरेला पेंड्रा मरवाही में कई लोग घायल
जोगीसार : गौरेला पेंड्रा मरवाही के जोगीसार इलाके में कल शाम उस समय हड़कंप मच गया जब दो सियार रिहायशी इलाके में आ धमके और ग्रामीणों पर हमला करने लगे। हमले में लगभग दर्जन भर ग्रामीण घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
पूरा मामला, गौरेला थाना क्षेत्र के जोगीसार गांव का है। जहां पर कल शाम अंधेरा होने के बाद रिहायशी बस्ती में जंगल से दो सियार पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों पर हमला करना शुरू कर दिया। महिला और बच्चे समेत करीब दर्जनभर ग्रामीण घायल हुए एक युवक पर तो सियार ने घर के अंदर सोते समय हमला कर दिया। सियार के द्वारा हमला करने की जानकारी मिलते ही वन अमला भी मौके पर पहुंचा पर तब तक सियार जंगल की ओर वापस लौट गए। वहीं, इस हमले से ग्रामीण काफी दहशत में है और सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की