मैहर मंदिर में नंदी प्रतिमा तोड़ने का मामला: इसराइल और नावेद गिरफ्तार, वजह आई सामने
मैहर: जिले के संकुटा तालाब स्थित शिव मंदिर में भगवान नंदी की प्रतिमा खंडित करने के मामले का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों मोहम्मद इसराइल और नावेद अहमद को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने शराब के नशे में इस कृत्य को अंजाम देना स्वीकार किया है।
18 अगस्त को थी तोड़फोड़
दरअसल, यह घटना 18 अगस्त की है। जब जिले में स्थित संकुटा तालाब के किनारे बने प्राचीन शिव मंदिर में नंदी की प्रतिमा टूटी हुई पाई गई थी। इस खबर के फैलते ही स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मैहर एसपी सुधीर अग्रवाल ने तत्काल कोतवाली थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
नशे में की थी तोड़फोड़
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास सघन जांच और पूछताछ शुरू की। इसी दौरान मैहर पुलिस को सुराग मिला, जिसके आधार पर चिकान मोहल्ला निवासी मोहम्मद इसराइल उर्फ इस्सी (36 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर इसराइल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
शराब के नशे में तोड़फोड़ की
उसने बताया कि 18 अगस्त की रात उसने अपने साथी पुरानी बस्ती निवासी नावेद अहमद (23 वर्ष) के साथ संकुटा तालाब के पास बैठकर शराब पी थी। इसके बाद नशे की हालत में दोनों ने मंदिर में घुसकर नंदी भगवान की मूर्ति को तोड़ दिया था।
दोनों आरोपी पहुंचे जेल
आरोपी इसराइल के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे 18 अगस्त को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, फरार चल रहे उसके साथी नावेद अहमद को पुलिस ने गुरुवार, 21 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे भी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की