"दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कैंसर के मामले, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 गोल्डन रूल्स"
नई दिल्ली। इन दिनों कैंसर दुनियाभर में एक गंभीर समस्या बनी हुई है। यह बीमारी किसी को भी अपना शिकार बना सकती है। वर्तमान में कई लोग इससे पीड़ित है और कई इसकी वजह से अपनी जान तक गंवा चुके हैं। कैंसर कई तरह का होता है और यह कई वजह से हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि इसके रिस्क फैक्टर की पहचान की जाए और इससे बचाव के लिए जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए।
कैंसर से बचाव के लिए आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव और डाइट से कुछ फूड्स को बाहर कर आप कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। इस बारे में खुद डॉक्टर सादविक रघुराम ने एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लाइफस्टाइल में कुछ छोटे-मोटे बदलाव कर आप 20 से 30 प्रतिशत तक कैंसर से बचाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में-
इन फूड्स से बढ़ता है कैंसर का खतरा
- व्हाइट ब्रेड
- पैकेज्ड फ्रूट जूस
- कोल्ड ड्रिंक्स
- मैदा
- प्लास्टिक की बोतल में पानी
- फ्राइड फूड्स
- रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट
- शराब और तंबाकू
प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी
प्रोसेस्ड मीट और अन्य प्रोसेस्ड फूड्स जितना कम खाएंगे, उनता ही कैंसर का खतरा कम होगा। इनकी जगह अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करना फायदेमंद होगा।
सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें
सनस्क्रीन लगाना हमेशा जरूरी है। भले ही बाहर धूप न हो, फिर भी इसे लगाएं। आप चाहें घर पर रहें या बाहर कहीं जाएं, सनस्क्रीन लगाना कभी भूलें।
रोजाना एक्टिव रहें
रोजाना एक्टिव रहने की कोशिश करें। अगर ज्यादा समय नहीं है, तो कम से कम 30 मिनट तक एक्टिव रहने का टारगेट रखें। आप चाहें तो वॉक कर सकते हैं, जिम में कसरत या अपने कुत्ते को टहलाकर भी खुद को एक्टिव रख सकते हैं।
लंबे समय तक बैठे रहने से बचें
ऑफिस में लंबे समय तक बैठे रहने से बचें। ऐसा करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए दिन भर में छोटे-छोटे ब्रेक लें और बीच-बीच घूमने की कोशिश करें।
पूरी नींद लें
7-8 घंटे की अच्छी नींद लेने से तनाव कम होता है, इंफ्लेमेशन कम होता है और पूरी हेल्थ बेहतर होती है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की