9 दिन से लापता अर्चना तिवारी की तलाश अब देशभर में, दूरदर्शन पर चलेगा प्रसारण
भोपाल। लापता अर्चना तिवारी मामले में सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। अर्चना तिवारी की तलाश अब देश भर में होगी। ऑल इंडिया तलाश करने के लिए आदेश भी जारी हो गया है। अर्चना तिवारी की खोजबीन करने के लिए देश भर के सभी राज्यों के सभी जिलों के एसपी को पत्र के माध्यम से सूचना भेज दी गई है। यह पत्र राजधानी भोपाल के रानी कमलापति जीआरपी थाने ने भेजा है।जीआरपी थाना ने देश भर के सभी जिलों के जीआरपी थाने और एसपी को अर्चना की तलाश में मदद करने के लिए कहा गया है।
भोपाल जीआरपी थाने ने देशभर में भेजा पत्र
दरअसल GRP थाना ने देशभर के सभी जिलों के एसपी को अर्चना का सुराग मिलने पर जीआरपी थाने में जानकारी देने के लिए निवेदन किया है। पत्र में लिखा गया है कि अर्चना 7 अगस्त को रानी कमलापति स्टेशन पर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में आखिरी बार देखी गई थी। इसके बाद लापता होने की सूचना होने पर पुलिस ने सर्चिंग की लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। इस वजह से मध्य प्रदेश के अलावा किसी भी राज्य में किसी भी जिले में अगर अर्चना दिखती है तो इसकी सूचना जीआरपी थाना रानी कमलापति को दी जाए। ऑल इंडिया सर्चिंग होने पर अर्चना जल्द मिल सकती है, या फिर अर्चना से संबंधित कोई ठोस सुराग पुलिस को मिल सकता है।
दूरदर्शन पर होगा गुमशुदगी का प्रसारण
बता दें कि अर्चना तिवारी को गायब हुए 9 दिन हो गए हैं, लगातार पुलिस तलाश कर रही है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। अर्चना का कोई भी सुराग पुलिस को नहीं मिला है। मध्य प्रदेश में अर्चना का सुराग नहीं मिलने पर अब देश भर में अर्चना तिवारी की तलाश करने में पुलिस जुट गई है। इसके साथ ही पुलिस ने यह भी फैसला लिया है कि अब दूरदर्शन पर देश भर में अर्चना की गुमशुदगी की सूचना प्रसारित की जाएगी। जिससें आम लोगों तक अर्चना की की गुमशुदगी का समाचार जाएगा, जिससे अर्चना को ढूंढ़ने में पुलिस को मदद मिलेगी. दूरदर्शन पर लोगों से अपील की जाएगी कि यदि कहीं भी अर्चना दिखे तो पुलिस को सूचना दी जाए।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की