ओपनिंग डे पर ‘कुली’ ने बनाया रिकॉर्ड, बनी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म
मुंबई : फिल्म ‘कुली’ काे लेकर रिलीज से पहले जो हाइप नजर आई थी, वह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी बदल रही है। इस फिल्म पर पहले दिन दर्शकों ने जमकर प्यार लुटाया। फिल्म ने भी पहले दिन जबरदस्त कलेक्शन किया है। अब इस फिल्म के मेकर्स ने दावा किया है कि यह पहले दिन वर्ल्डवाइड ग्रॉस सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है।
वर्ल्डवाइड ग्रास की इतनी कमाई
फिल्म ‘कुली’ के मेकर्स ने ट्वीटर पर एक पोस्टर साझा करते हुए जानकारी दी है कि ‘कुली’ ने पहले दिन वर्ल्डवाइड ग्रॉस 151 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। भारत में पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो ‘कुली’ ने 65 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला है। दूसरे दिन भी इसने 19.05 करोड़ रुपये (दोपहर तक का शुरुआती आंकड़ा) कमाए लिए हैं। कुल कलेक्शन भी 84.05 करोड़ हो चुका है।
रजनीकांत ने फैंस को शुक्रिया कहा
‘कुली’ को जिस तरह का रिस्पॉन्स बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा है, उससे रजनीकांत भी खुश हैं। इस साउथ सुपरस्टार ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है। वह अपने ट्वीट में लिखते हैं, ‘मुझे जिंदा रखने वाले देवताओं (प्रशंसकों) का बहुत अधिक आभार व्यक्त करता हूं।’
फिल्म ‘कुली’ में नजर आई नामी स्टार कास्ट
फिल्म ‘कुली’ में रजनीकांत के अलावा भी उम्दा कलाकार नजर आए। बॉलीवुड से आमिर खान और साउथ फिल्मों से नागार्जुन, उपेंद्र, सत्यराज और श्रुति हासन जैसे पॉपुलर एक्टर ‘कुली’ में दमदार किरदारों में नजर आए हैं। नागार्जुन और आमिर खान के लुक और एक्टिंग की चर्चा इस फिल्म को लेकर काफी हो रही है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की